यह भारत देश हमारा है | Tejanshu Kumar | Amar Ujala For Soldiers
गंगा-यमुना की धार लिए
मानव-मन का शृंगार लिएयह विश्वगुरू,यह विश्वबंधु
यह वियल्लोक से न्यारा है
यह भारत देश हमारा है।
हर रंग यहाँ,हर रूप यहाँ
हर छाँह यहाँ,हर धूप यहाँ
यह दिव्य अलौकिक प्रभायुक्त
संसृति का एक सितारा है
यह भारत देश हमारा है।
है ॠषियों का वरदान यहाँ
राणा प्रताप की शान यहाँ
यह ज्ञान और विज्ञानयुक्त
कब अंधकार से हारा है?
यह भारत देश हमारा है।
यह विश्वशान्ति का अग्रदूत
तन से मन से यह तप:पूत
यह देश त्रिदश के तीव्र तेज से
खुद को सदा सँवारा है
यह भारत देश हमारा है।
निश्छल मानवता का प्रतीक
देता समत्व की सदा सीख
हर दिल अजीज,सारी दुनियाँ की
आँखों का यह तारा है
यह भारत देश हमारा है।
Defence career app Defence learning App

Comments
Post a Comment